




छबड़ा 11 सितंबर
छबड़ा भाजपा कार्यालय पर भाजपा नगर सहित देहात के कार्यकर्ताओं ने सांसद दुष्यंत सिंह जी का जन्मदिवस मनाया तथा सांसद सिंह के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
ततपश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत सिंह सिंघवी, नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गेरा, देहात अध्यक्ष अशोक गौड़, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाशचंद जैन की अगुवाई में राजकीय चिकित्सालय पहुँच कर वहां भर्ती मरीजों को फल,बिस्कुट आदि वितरित किए।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन भंवरलाल वर्मा, मंत्री हरिश्चन्द्र पाठक, महामंत्री भगवती प्रसाद वर्मा, बनवारी शर्मा, उपाध्यक्ष परमानन्द साहू,राजेन्द्र नामदेव,गोविंद तिवारी, मनमोहन शर्मा,बबलू हाड़ा, नवल शर्मा चांचौड़ा, रमेश गाडरी, रामनिवास महावर, लड्डू मीणा,महेंद्र मीणा, दीपक पाल, सुरेंद्र सिंह अहीर,हजारी लाल कुशवाह,केदार सुमन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















