बारां 11 सितंबर| बारां- झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिवस पर हर्षोल्लासित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा के निर्देशानुसार जिले के सभी 20 मंडलो सहित जिला मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया और वृक्षारोपण कर गोवंश को हरा चारा खिलाया|
भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय ,नरेश सिंह सिकरवार, मजीद मलिक कमांडो, नंदलाल सुमन, प्रेम नारायण सोनी, हरगोविंद जैन, छीतरलाल मेघवाल, राकेश जैन श्रीकृष्ण मेहता, निर्मल माथोड़िया, मोरपाल सुमन, जयेश गालव, देवेंद्र शर्मा जस्सू, परमानन्द सोनी, ओम सुमन, प्रशांत विजयवर्गीय ,मनीष लश्करी, हरिराम गुर्जर ,राधेश्याम बेरवा, मुकेश केरवालिया, दिलीप शाक्यवाल , हरीश वैष्णव ,मदन मोहन नागर, नीरज चौहान, खेमराज सिंह दैंगनी, जगदीश मेघवाल ,सत्यनारायण बाबा ,चौथमल नागर ,निखलेश शर्मा ,दामोदर शर्मा ,अमरदीप सिंह केदाहेडी, सत्येंद्र गौतम, दिलीप चौबे ,कमल शर्मा ,हरिसिंह गौड, विष्णु गुप्ता, बद्री प्रसाद मेघवाल ,योगेश राजोरा, योगेश गौतम ,प्रबल प्रताप सिंह सहित इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे