बारां 14 सितम्बर| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ०श्री सतीश पूनिया की सहमति से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 7 सितम्बर से 26 नवम्बर 2022 तक होने वाले ‘बस्ती सम्पर्क अभियान’ हेतु प्रदेश टीम की घोषणा की गयी है।
*भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र शर्मा व शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि ‘स्वतंत्रता के महोत्सव’ तथा ‘बस्ती सम्पर्क अभियान’ की सफलता के लिए 11 सदस्यीय प्रदेश टीम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल,प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग,रामकिशन मेघवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण बढ़ेरा,बी०एल० भाटी,कोषाध्यक्ष मेघाराम परमार,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ललित नकवाल,प्रदेश आई.टी.प्रभारी संजय चंदेल, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य तथा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा
*्विशेष आमन्त्रित सदस्य नारायण डांगोरिया वाल्मीकि [ बारां ], प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वनाथ टांक और डॉ० यशपाल गोधा को शामिल किया गया।*
*राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश की उक्त गठित टीम में नामित सदस्य नारायण डांगोरिया द्वारा भरतपुर संभाग में लगाए गए प्रभारी से 7 सितम्बर को प्रारंभ होने वाले आजादी के अमृत महोत्सव व 26 नवम्बर तक चलने वाले ‘बस्ती सम्पर्क अभियान’ का फीडबेग लिया जाएगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र शर्मा शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि हाड़ौती सम्भाग से प्रदेश टीम में नारायण डांगोरिया को शामिल करने पर भाजपा नेता गोविन्द सिंह रहलाई
सरपंच संघ के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मुरारी दिलावर, नरेन्द्र यादव, हरिमोहन राठौर, पूर्व पार्षद विद्यारतन जयन्त,मोर्चा महामंत्री सुरेश मेघवाल, नगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव,रविन्द्र गुणी, नरोत्तम बड़ारिया, दिलीप सिंह दीक्षित, बनवारी वैष्णव आदि कार्यकर्ताओं ने नारायण डांगोरिया को बधाई देकर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।