बारां 14 सितंबर| पूर्व जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता सुरेश तिवारी की माताश्री श्रीमती शांति देवी तिवारी का निधन बुधवार तड़के हो गया| जिनका ईदगाह रोड स्थित स्वर्गपथ धाम पर अंतिम संस्कार किया गया |इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी एवं राजनैतिक कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|
भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि भाजपा नेता सुरेश तिवारी पूर्व जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं और अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं उनके छोटे भाई रमेश तिवारी बारां कृषि उपज मंडी के व्यापारी है तथा सबसे छोटे भ्राता महेश तिवारी खेती का कार्य करते हैं | इसी परिवार के संजय तिवारी और निशांत तिवारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए हैं जबकि कपिल तिवारी आभूषण का व्यापार करते हैं| तिवारी की माता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे एवं बारां झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है| दूसरी और राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रेम नारायण गालव, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, जिला संगठन प्रभारी व कोटा विधायक संदीप शर्मा ,छबडा विधायक व पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन ,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, नरेश सिंह सिकरवार, राजेंद्र नागर ,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आनंद गर्ग व संजीव भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन यशभानु जैन व रामस्वरूप यादव, जिला महामंत्री रामपाल मेघवाल हरगोविंद जैन, ब्रह्मानंद शर्मा ,पूर्व विधायक ललित मीणा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गालव ,राकेश जैन, निर्मल माथोड़िया, सारिका सिंह चौहान, प्रवीण शर्मा ,गोविंद सिंह चौहान जयेश गालव, दिलीप शर्मा काचरी, रोहित नंदवाना, गिरीश गुप्ता, संजय झाम्ब, अजय गुप्ता, प्रशांत विजयवर्गीय, राधेश्याम बेरवा ,जगदीश बंसल, रामस्वरूप खींची ,शहर अध्यक्ष महावीर नामा व सीमा शर्मा ,संजय शर्मा, हेमंत शर्मा हरीश वैष्णव बद्री प्रसाद मेघवाल ,बलराम सुमन, देवेंद्र शर्मा जस्सू ,परमानंद सोनी, दिलीप चौबे ,कमल शर्मा, धर्मेंद्र भार्गव ,सत्यनारायण बाबा आदि ने तिवारी की माताश्री के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है|