भाजपा ने मनाई पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंती
भारतीय जनता पार्टी के नगर एवं देहात कार्यकर्ताओ द्वारा आज पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष में बस स्टेण्ड पर स्थित प्रतिमा पर नगर के कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्पांजली एवं माल्यार्पण किया गया इसके पश्यात भाजपा कार्यालय छबडा पर पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंती मनाई गई व नगर मण्डल छबडा द्वारा बूथ संख्या 162 पर आज कमल दिवस को मनाकर वार्डवासियो को भाजपा के दूपट्टे पहनाये गये। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मतसिंह सिंघवी, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाशचन्द जैन, प्रधान हरिओम नागर, नगर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गेरा, देहात मण्डल अध्यक्ष अशोक गौड ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान महामंत्री हरिऔम गौड, रिषभ नागर, उपाध्यक्ष सुन्दरलाल गाडरी, पंचायत समिति सदस्य बनवारी मीणा जिला परिषद सदस्य फूलसिंह मीणा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निरंजन शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष नरेश कोली, पार्षद सत्यनारायण मीणा, मनमोहन सेन, विरेन्द्र हाडा, राजेन्द्र वैष्णव, चोथमल यादव, गोविन्द तिवारी, कमलसिंह आसावत, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल नागर, राजेन्द्र पेंटर, रमेश गाडरी, मनोज सुमन, पूर्व पार्षद सुनील तेजस्वी, पूर्व सरपंच नवल शर्मा चाचैडा, रामदयाल शर्मा खेडला, राधेश्याम वैष्णव, मुकेश मीणा, पूर्व सरपंच शिवचरण मीणा झरखेडी, रामचरण मीणा खेडला, युवा मोर्चा के कमलेश भारद्वाज, राजमल मीणा, राम विजय,गौरव सेन समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।