बारां 13 अक्टूबर| आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में 14 अक्टूबर शुक्रवार को प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर कोटा में संभागीय पदाधिकारियों की बैठक लेंगे| जिसमें बारां के जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा सहित पदाधिकारी एवं बूथ अभियान प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे|
भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि 14 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे कोटा शहर के कुन्हाड़ीें स्थित संजोग गार्डन में आयोजित संभागीय बैठक में अपेक्षित बूथ अभियान जिला प्रभारी विशेष रूप से भाग लेंगे| जिसके अंतर्गत जिला बूथ अभियान प्रभारी राकेश जैन, किशनगंज विधानसभा प्रभारी नरेश सिंह सिकरवार , बारां -अटरू विधानसभा प्रभारी सारिका सिंह चौहान, अंता विधानसभा प्रभारी नंदलाल सुमन तथा छबड़ा विधानसभा प्रभारी राजेश सिंघवी अपेक्षित हैं| उक्त संदर्भ में बूथ अभियान प्रभारियों की नियुक्ति जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार कर दी गई है| संभागीय बैठक में उक्त पदाधिकारियों एवं प्रभारियों के अलावा सांसद ,प्रदेश पदाधिकारी ,जिलाध्यक्ष, महामंत्री, पूर्व एवं वर्तमान जिला प्रमुख व पूर्व एवं वर्तमान विधायक तथा जिला एवं विधानसभा बूथ अभियान प्रभारी और मोर्चों के प्रदेश प्रभारी भी अपेक्षित है|
15 अक्टूबर शनिवार को खानपुर में होगी बारां- झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र की बैठक
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बारां- झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक सांसद दुष्यंत सिंह के सानिध्य में झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में दोपहर 2 बजे धरणीधरण गार्डन में आयोजित की गई है|
जिसमें बारां जिलाध्यक्ष ,प्रदेश पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष ,मंडल प्रभारी एवं बूथ अभियान प्रभारी इत्यादि उपस्थित रहेंगे|