बारां, 18 अक्टूबर। विधायक पानाचंद मेघवाल ने बारां जिले मे किसानो से बिजली के बकाया बिल की राशि की वसूली को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। विधायक मेघवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया है की बारां जिले में अगस्त और अक्टूबर माह में हुई भारी वर्षा से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के खेतांे में पानी भर जाने से सम्पूर्ण फसलें नष्ट हो गयी है साथ ही किसानों के कच्चे मकान भी नष्ट हो गए है। ऋण लेकर खेती करने वाले किसान कर्ज के बोझ तले दब गए है। बारां जिले का किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। किसानों को अभी तक नुकसान का मुआवजा भी नही मिला है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी किसानों से बिजली के बकाया बिल की राशि की वसूली कर रहे है तथा बिल जमा नही कर पानें वाले किसानों के ट्रांसफार्मर निकाले जा रहे है। वर्तमान समय में भारी वर्षा के कारण बारां जिले के किसान त्रस्त है तथा बिल की राशि जमा करवानें में असमर्थ है। ट्रांसफार्मर हटाये जाने से किसानो को खेती में करने में काफी परेशानी हो रही है। दीपावली का त्यौंहार नजदीक होने से किसानों के ट्रांसफार्मर हटाने की कार्रवाई करना उचित नही है। जिले में भारी वर्षा से उत्पन्न हालातों को देखते हुए किसानांे के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए बिजली के बिल की वसूली को रोकने और हटायें गये विद्युत ट्रांसफार्मर को पुनः बहाल किया जाना चाहिए।