जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 अक्टूबर को
बारां, 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई विडिया कांफ्रेन्स के माध्यम से मिनी सचिवालय परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 20 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेठा ने दी।
जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 20 अक्टूबर को
बारां, 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक विडिया कांफ्रेन्स के माध्यम से मिनी सचिवालय परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 20 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11ः30 बजे से आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेठा ने दी
अस्थायी पटवार प्रशिक्षण शाला बारां के लिए गेस्ट फैकल्टी के आवेदन आमंत्रित
बारां, 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता के अनुसार जिला मुख्यालय बारां पर अस्थायी पटवार प्रशिक्षण शाला में पटवारी प्रशिक्षुओं को 6 माह के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में भू-प्रबन्ध विषय के तहत प्रायोगिक व सैद्धान्तिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अतिथि वक्ताओं की आवश्यकता है। जिसके लिए भू-प्रबन्ध विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी, सदर मुंशरिम, भू-प्रबन्ध निरीक्षक, अमीन सर्वोपर जो अध्यापन कार्य के इच्छुक 20 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते है। अतिथि वक्ताओं को राज्य सरकार की निर्धारित दरों पर मानदेय दिया जावेगा।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक 21 अक्टूबर को
बारां, 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक मिनी सचिवालय सभागार में 21 अक्टूबर 2022 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी पीएचईडी अधीक्षण अभियंता पी के बाग्ला ने दी
पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
बारां, 18 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों के लिए नेशनल अवार्ड पोर्टल ंूंतकेण्हवअण्पद के माध्यम से 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार खेल, इनोवेशन, बहादुरी, कला एवं साहित्य, सामाजिक सेवा के लिए प्रदान किए जाते है।















