कार्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बारां
दि. 17/2/2023 शुक्रवार
रिपोर्ट राजेंद्र कुमार शर्मा बारां
निस्वार्थ सेवा बनाती है मानव को महान – डॉ. राधेश्याम गर्ग
*संघ के स्वयंसेवक सकारात्मकता के साथ दे रहे हैं सामाजिक समरसता का संदेश*
बारां – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग के द्वारा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को वाल्मीकि समाज की कन्या के भात (मायरा) की रस्म उत्साह पूर्वक संपन्न की।संघ के जिला सेवा प्रमुख नरेंद्र गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के हाउसिंग बोर्ड गोदियापूरा निवासी सुरेश नरवाल की सुपुत्री रचना नरवाल के विवाह उपलक्ष में संघ के सेवा विभाग की ओर से पूरे परिवार को पहरावनी,मंगलसूत्र व 51000 रुपये नगद मायरे के रूप में भरे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ.राधेश्याम गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रगतिशील हैं।स्वयंसेवकों की इस प्रकार की पहल से समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी हो रहा है।पिछले दिनों मुरली मनोहर जी के मंदिर के समीप स्थित वाल्मीकि सेवा बस्ती में विशन जेदिया के नव गृह प्रवेश पर स्वयंसेवकों के सहयोग से अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम भी इसी प्रकार संपन्न हुआ है।समय-समय पर सामाजिक आपदा चाहे वह कोरोना महामारी हो या बाढ़ भूकंप इन सब में संघ के स्वयंसेवक अपनी अहम भूमिका निभाते हुए,संघ कुछ नहीं करेगा स्वयंसेवक सब कुछ करेगा पंक्ति को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा मानव को महान बनाती है।जाति भाषा क्षेत्र मत संप्रदाय ऊंच-नीच अमीर गरीब आदि के नाम पर बिखरे हुए समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विगत 97 वर्षों से संपूर्ण देश भर में चल रहा है। समारोह में उपस्थित सभी संघ के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने भोजन मंत्र के साथ सह भोज किया। यह जानकारी संघ के प्रचार विभाग द्वारा दी गई।
राजेंद्र कुमार शर्मा
विभाग प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,बारां
98297 22692