
आज दिनांक 12 मार्च 2023 रविवार को आदर्श विद्या मंदिर छबड़ा में विशाल सनातन सभा आयोजित की गयी। नववर्ष स्वागत समिति के संयोजक गिर्राज गुर्जर ने बताया कि इस विशाल सनातन सभा में नगर के सभी धार्मिक सामाजिक एवं संघ के अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भारतीय नववर्ष चेत्र शुक्ल एकम 22 मार्च 2023 बुधवार को भव्य शौभायात्रा को विशालतम स्वरूप में छबड़ा नगर में निकाले जाने पर चर्चा की गयी। सभी संगठनों द्वारा नववर्ष को धूमधाम से मनाया जायेगा, सभी चौराहों पर रंगोली एवं सजावट की जाएगी। शौभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झाँकिया, अखाड़े, मातृ शक्ति की भगवा वाहिनी, युवा वाहिनी, ऊंट, घोड़े, डी जे इत्यादि रहेंगे। वहीं हिन्दू जागरण मंच प्रान्त सह संयोजक – रूप सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि भारतीय परम्परा हमारी संस्कृति, सनातन संस्कृति रहीं है, आज इसको पुनः जीवित करने की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक सनातनी संस्कृति का परिवार नववर्ष मनाएँ। हर घर दीप जलें, हर घर भगवा फहरे, इस संकल्प के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र में नव उत्साह और आनंदमय वातावरण के साथ में मनाना है। आज भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी संस्कृति के बल पर विराट शक्ति के रूप में अग्रेसर हो रहा है, हम सभी इस कार्य में किस माध्यम से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उस पर विचार करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह मीणा, दिनेश भार्गव, सीताराम बैरागी, एवं प्रबुद्ध जन और छबड़ा नगर के विभिन्न सामजिक धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।