भगवान पुरा ग्राम की नेहा जारवाल नें जज बन कर किया पिता के सपनों को साकार।
सीबीईओ स्टाफ़ के सदस्यों ने दिया नेहा जारवाल,जज को बधाई और शुभकामना सन्देश।
छबड़ा-छीपाबडौद:बारां जिले की छीपाबडौद ब्लॉक तहसील के भगवान पुरा ग्राम की बेटी नेहा जारवाल नें दिल्ली ज्यूडिशियल सेवा परीक्षा 2022 में अपना स्थान बना सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बन पिता प्रेम सिंह मीणा हाल पदासीन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, छबड़ा के सपनों को साकार कर ब्लॉक,जिला,संभाग ओर प्रदेश में अपने,परिवार,ग्राम ओर समाज का नाम रोशन किया।सन्दर्भ व्यक्ति शंकर लाल नागर के अनुसार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र छबड़ा के अबरार अहमद,अहमद अबरार,ओमप्रकाश शर्मा,गोकुल मीणा,इंद्र कुमार मीणा,विजय लक्ष्मी शक्तावत,गोविंद गुर्जर,चिंकी गालव,सुरेश मित्तल,हरिओम मेहरा,शेलेन्द्र,राम प्यारी,गिरिराज योगी आदि सदस्यों ने नेहा जारवाल को बधाई और शुभकामना सन्देश भेज उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयीं।