अटरू राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता आदेश जाजोरिया के साथ गायत्री नगर में रहने वाले भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बैरवा ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उनको फोन पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियंता की शिकायत के अनुसार सोमवार रात वह बारां से अटरु आ रहे थे। तभी सुरेन्द्र बैरवा ने अपने आप को एसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष बताते हुए गाली गलौच की। बैरवा ने फोन पर यह भी कहा कि चार महीने इस सरकार के बचे हैं, उसके बाद देखना। कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर पुलिस ने फरियाद दायर कर जांच शुरू कर दी है।