अंता. भाजपा नगर मंडल ने मंगलवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शहर की समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा नगर अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल की अगुवाई में नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की गई। सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र के सभी वार्डों में कचरा वाहन समय पर नहीं पहुंच रहा है। साफ-सफाई से लेकर नालियों की सफाई समय पर नहीं की जा रही हैं। सभी वार्ड गंदगी का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र में आवारा जानवरों को पकड़ने को लेकर नया टेंडर पास करवा कर उस पर अमल करने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा पार्षद धनराज चौरसिया, हेमंत नागर, कुलदीप शाक्य, मुरलीधर गहलोत, महेंद्र सुमन, जीतू सुमन, इलियास अंसारी आदि मौजूद रहे।
© 2023 All Rights Reserved. Powered by Summit