भाजपा की बैठक हुई आयोजित
भाजपा कार्यालय छबडा पर भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि हिम्मतसिंह सिंघवी के नेतृत्व में बूथ कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया तथा छबडा नगर के बूथो को तीन भागो में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी गई व इनके शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र पालको को अपने अपने बूथो पर जाकर बैठक लेकर प्रत्येक बूथ के पन्ना प्रमुख बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया जिससे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बन सके। साथ ही उडीसा के बालासोर में हुए भीषण दुर्घटना पर मौन धारण कर दिव्यंगत आत्माओ को श्रद्वांजली दी गई। इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गेरा, महामंत्री हरिऔम गौड, भगवती वर्मा, बनवारी शर्मा, विधानसभा विस्तारक जगदीश मेघवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामधन भार्गव, पार्षद रोहित अरोडा, गोविन्द तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भंवरलाल वर्मा, जितेन्द्र साहु, जिला कार्यकारीणी सदस्य राजेन्द्र पेंटर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरिप्रसाद गर्ग, जमनालाल यादव, उपाध्यक्ष परमानन्द साहु, महावीर सुमन, पूर्व पार्षद सुनील तेजस्वी, पूर्व पार्षद अनिल जैन, मंत्री हरिशचन्द पाठक, कोषाध्यक्ष दीपक भार्गव, बूथ अध्यक्ष मनोज सुमन, गोविन्द माचल, गौरव सेन, अमित करतला, विनोद बुनीवाल, विनोद पेंटर, दीपक सेन, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।