बारां 20 जून। अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को दूसरे दिन भी तेज बारिश के बावजूद कोटा रोड स्थित विवेकानंद पार्क में योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास किया गया। उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ. पीडी शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता के निर्देश पर जिला मुख्यालय सहित जिले में इस बार विश्व योग दिवस 21 जून को वसुदेव कुटुम्बक की थीम पर मनाया जाएगा। जिसके तहत होने वाले आसनों का पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें मुख्य योग प्रशिक्षक डॉ. नीरज यादव ने ताड़ासन पादहस्तासन, भ्रामरी, कपालभाति, शशांक आसन, भुजंगासन, शलभासन, उत्तानपादासन, ध्यान सहित अनेक आसनों का अभ्यास करवाया गया। सुबह अभ्यास के दौरान मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लेकिन आसनों का अभ्यास चालू रखा गया। ़ प्रभारी अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि बुधवार सुबह 6.30 से 8 बजे जिलास्तरीय योगाभ्यास श्रीराम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें काफी संख्या में लोगों की भागीदारी रहेगी। डॉ. हाड़ा एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. यादव ने बताया कि आयुर्वेद और योग भारत द्वारा पूरी दुनिया को दिया हुआ एक अनमोल उपहार है। यह व्यक्ति के स्वस्थ रहने के उन स्थाई उपायों में ह,ै जो हमारी पृथ्वी की देखभाल करते है। आयुर्वेद और योग ने लोगों को समान रूप से जागरूक किया है। योग एक आध्यात्मिक शब्द है। यह जीवन जीने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि योग का नियमित रूप से अभ्यास करने की कला किसी व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करती है। योग तनाव और चिंता को भी कम करता है। आज योग कुछ लोगों का जीवन जीने का एक तरीका बन चुका है। योग शरीर को रोगमुक्त बनता है। योगाभ्यास में डॉ. हरिशंकर मीणा, कम्पांउडर मुकेश मीणा आदि ने सहयोग किया।
फोटो 1 बारां।