ट्रक व मोटरसाइकिल की भिड़ंत होने से पिता पुत्र की मौत
छबड़ा 29 जून। गुरुवार को छबड़ा सालपुरा मार्ग पर रिछड़ा गांव के निकट ट्रक व मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत होने से पिता पुत्र की घटना स्थल पर मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय चिकित्सालय मे | मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर गंभीर रूप से घायल | महिला को उपचार के लिये चिकित्सालय में भर्ती कराया । वहीं पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को लेकर फरार हुए चालक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अटरू के पास से अपने कब्जे मे लेकर चालक को किया गिरफ्तार । थानाधिकारी छुट्टन लाल मीणा जानकारी देते हुए बताया की गिट्टी से भरे ट्रक की मोटरसाइकिल की भिड़ंत होने से जलवाड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक शोभा एवं 1 साल की लड़के लकी की मौके पर हुई मृत्यु हो गई । मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पिता, पुत्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर गंभीर ज रूप से घायल महिला को उपचार के लिये स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवा कर घटना से ट्रक को लेकर फरार हुए चालक को सीसीटीवी फुटेज के
आधार पर छानबीन कर अटरू कस्बे के निकट से जप्त कर
ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। पिता, पुत्र को मौत के घाट उतारने
वाला यमदूत पुलिस के कब्जे में ।















