हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र के भटगांव के निकट खाळ की पुलिया पार करते समय शनिवार शाम को दो जने बह गए। घटना के समय पुलिया पर दो फीट से अधिक पानी का बहाव था। हालांकि बाद में आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद हुई तेज बरसात के बाद भटगांव के नजदीक खाळ में तेज उफान आ गया। इससे दोनों छोर पर लोगों की भीडं जमा हो गई। इसी दौरान भटगांव से मजदूरी करके वापस लौट रहे दो मजदूर पुलिया पार करने लगे। कुछ लोगों ने इनको आगाह भी किया, उसके बावजूद पुलिया करते हुए बीच में पंहुचते ही एक जना फिसलकर गिर गया। उसके गिरते ही दूसरा भी उसके साथ पानी में बह गया। कुछ देर तो दोनों पानी में गोते लगाते रहे बाद में वहां मौजूद लोगों ने छतरियों व साफी की मदद से इनको सुरक्षित बचा लिया।