अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन के तत्वावधान में हरियाळो राजस्थान की थीम पर बरडिया फार्म हाउस पर अंतरराष्ट्रीय महिला विंग की सदस्याओं ने पौधे लगाए और संरक्षण का जिम्मा लिया। वैश्य महिला मंडल की संरक्षक मंजू लुहाड़िया ने बताया कि वैश्य संगठन हमेशा प्रकृति के संरक्षण और असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहता है।
अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने सभी से सहयोग की अपील की। सचिव कल्पना ने इसका आयोजन किया। सावन के गीतों से फार्म हाउस गुंजायमान हो उठा। हरयाळो पार्सल गेम की प्रथम विजेता शिल्पी सिंघवी रही। दूसरे स्थान पर रेणु जिन्दानी और तीसरे स्थान पर दीपाली बिंदल रही। सह कोषाध्यक्ष विभा जैन एवम क्रीड़ा मंत्री प्रभा जैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सर्वाधिक वृक्ष लगाओ में सरिता सिंघवी, आशा गर्ग और किरण गोलेछा ने प्राइज जीता। इस अवसर पर कल्पना बरडिया, संतोष नुआल, अंजना अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, मनीला अग्रवाल मीना जैन, राधा सिंघल, मंजू बिंदल, उमा गर्ग आदि ने भाग लिया।