जल संसाधन मंत्री श्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय जी से परवन सिंचाई वृहद परियोजन अकावद से तहसील छीपाबड़ौद छबड़ा मे नहर, वितरिकाओं के माध्यम से कृषि भूमि सिंचित करवाने के सम्बन्ध मे उनके जयपुर निवास पर ज्ञापन देकर चर्चा की गई।……… एडवोकेट दिग्विजय सिंह
आज दिनाक 17/7/23 को जल संसाधन मंत्री महोदय से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर उनको अवगत कराया की तहसील छीपाबड़ौद मे परवन वृहद सिंचाई परियोजना का बांध अन्तिम चरण में है उक्त बांध तहसील छीपाबड़ौद जिला बारां राजस्थान मे अवस्थित है इस बांध मे छीपाबड़ौद तहसील के काफी गांव डूब क्षेत्र मे है तथा राज्य सरकार द्वारा काफी कृषि भूमि अवाप्त की गई है। यह कि बांध तहसील छीपाबड़ौद में होते हुए भी छीपाबड़ौद तहसील को सिचाई हेतु प्रबंध नही किया गया। जबकि उक्त बांध से छीपाबड़ौद तहसील की काफी भूमि सिचिंत हो सकती है छबड़ा छीपाबड़ौद दोनो तहसीलो को कृषि भूमि सिचिंत करने मे किसी भी प्रकार की कोई भोगोलिक कठिनाईया नही है।
अतः परवन सिंचाई वृहद परियोजन अकावद से छबड़ा छीपाबड़ौद दोनों तहसीलों की पंचायतो गांव में नहर, वितरिकाऐ प्रस्तावित कर अतिशीघ्र निर्माण कराया जावे। जिससे आमजन को सिंचाई हेतु पानी मिल सके, क्षेत्र हरा भरा हो सके,क्योंकि उक्त परियोजना किसानों के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी साबित हो सकेगी।
जिस पर मंत्री महोदय ने दूरभाष पर ही मुख्य अभियंता से वार्ता कर आश्वस्त किया कि क्षेत्र में नहरों के विकास हेतु सर्वे करवाया जायेगा। चर्चा के दौरान साथ में बी. पी यादव किसान महापंचायत के सदस्य भी साथ रहे।