*एक पेड़ राष्ट्र के नाम लगाने व इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का किया आह्वान*
बाराँ – विद्या भारती शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हरियाली अमावस्या हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पकवाड़ा अभियान का शुभारंभ हुआ जिसके अंतर्गत विद्यालय परिवार ने विवेकानंद शिशु उद्यान में विभिन्न किस्मों के पौधे रोपण किये।विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनदयाल नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली अमावस्या विद्या भारती शिक्षा संस्थान का पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा अभियान प्रारंभ किया है।जिसके अंतर्गत विद्यालय समिति के अध्यक्ष हितेश बत्रा के सहयोग से विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए।इस अवसर पर विद्या भारती के जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ सामाजिक जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।वर्तमान में स्वस्थ पर्यावरण हमारी प्रथम आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि एक पेड़ देश के नाम जरूर लगाये तथा इस अभियान से जन-जन को जोडे। पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत विद्या भारती द्वारा संचालित बारा किशनगंज नाहरगढ़ समरानिया छबड़ा छीपाबड़ौद अटरू कवाई अंता सीसवाली एवं मांगरोल के सभी आदर्श विद्या मंदिर व स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन के छात्र-छात्राएं अभिभावक व प्रबंध समिति के महानुभावों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य लिया।वृक्षारोपण अभियान में गोवर्धन सुमन हेमलता नागर रानी राठौर विजय शाक्यवाल चंद्र मोहन तिवारी मुक्तामणि मेहता सूरज कँवर सुमंत रावल रानी नागर अलका सुमन मनीषा उमेश सुमन इशिका ने सहयोग किया।आभार एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ