जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव व ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिताओ विद्यालय गौरव बढ़ाया ।🌺


मदनलाल भवानीशंकर गुप्त बलिका आदर्श विद्या मंदिर छबड़ा ।
विद्या भारती ज़िला बारां की ओर चित्तौड़ प्रान्त की योजनानुसार ,जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ।जिसमे अखिलभारतीय संस्कृति महोत्सव छीपाबडौद में आदर्श विद्या मंदिर केलखेड़ी में आयोजित किया गया, जिसमे किशोर वर्ग में सुगम संगीत में बहिन खुशी रावल ने प्रथम स्थान ,अंत्याक्षरी में प्रतियोगिता में स्नेहा मीणा, हर्षिता रेगर ,ओर खुशी रावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। और बाल वर्ग में कविता पाठ में बहिन सिमरन सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही तात्कालिक भाषण में बहिन राधिका कुशवाह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वही दूसरी ओर जिला स्तरीय ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता जो आदर्श विद्या मंदिर मांगरोल में सम्पन्न हुई ,जिसमें विद्या मंदिर की बहिनों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिसका विवरण वर्गानुसार निन्म है:- 1.बाल वर्ग में चंचल शर्मा बाधा दौड़ में प्रथम,रितु गोचर 600मीटर दौड़ में प्रथम, रिले दौड़ में द्वितीयस्थान, नेहा शर्मा 100 मीटर दौड़ में प्रथम रिले दौड़ में द्वितीय स्थान, तेजल राजपूत रिले दौड़ में द्वितीय स्थान, रितिका मीणा ऊंची कूद में द्वितीय स्थान , रिले दौड़ में द्वितीय व 200 मीटर दौड़ में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।वही किशोर वर्ग में -पायल लोधा ने 200मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, रिले दौड़ में भी द्वितीय स्थान, रोशनी कुशवाह ऊंची कूद व रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।नन्दनी सांसी400मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ,रिले दौड़ में द्वितीय स्थान, हिमांशी वैष्णव रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।और जो प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बहिने 22-09-2023को प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिताओ में भाग लेंगी।
बहिनो के उत्तम प्रदर्शन करने और विद्यालय की प्रधानाचार्या व प्रबंध समिति ने सभी बहिनो को शुभकामनाएं दी।ये जानकारी प्रचार -प्रसार प्रमुख प्रमोद शर्मा ने दी।