बारां, 4 अक्टूबर। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 60 हजार से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं जबकि पिछले लोकसभा चुनाव से अब तक मतदाताओं की संख्या में 43 हजार 309 की बढ़ोतरी हुई है। जिले में बुधवार को निर्वाचन विभाग की ओर से प्रकाशित मतदाताआंे की अंतिम सूची में कुल 9 लाख 31 हजार 825 मतदाता शामिल हैं, इनमें 4 लाख 81 हजार 969 पुरूष, 4 लाख 49 हजार 856 महिला तथा 12 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र अंता में कुल 2 लाख 16 हजार 569 मतदाताआंे में 1 लाख 11 हजार 869 पुरूष, 1 लाख 4 हजार 700 महिला, किशनगंज में कुल 2 लाख 31 हजार 296 मतदाताआंे में 1 लाख 19 हजार 131 पुरूष, 1 लाख 12 हजार 165 महिला, बारां-अटरू मेें 2 लाख 39 हजार 957 मतदाताआंे में 1 लाख 23 हजार 786 पुरूष, 1 लाख 16 हजार 171 महिला, छबड़ा में 1 लाख 16 हजार 820 मतदाताआंे में 1 लाख 27 हजार 183 पुरूष व 1 लाख 16 हजार 820 महिला मतदाता हैं।
उन्हांेने बताया कि कुल मतदाताआंे में 13 हजार 341 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु तथा 8039 दिव्यांग श्रेणी के हैं। इस विधानसभा चुनाव के लिए जिले में कुल 1027 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है जिनमें 872 ग्रामीण व 155 शहरी क्षेत्र में है।
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के अवसर पर बुधवार शाम मिनी सचिवालय के सभागार में जिले केे सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे व मीडिया कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराते हुए इसके बारे में जानकारी दी। बैठक में चुनाव समन्वयक हीरालाल वर्मा सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।