भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा छबड़ा नगर के बूथ नम्बर 164 के इन्द्रा कॉलोनी, हिलव्यु कॉलोनी आदि कॉलोनियो में भाजपा प्रत्याशी प्रतापसिंह सिंघवी के प़क्ष में मतदान करने की अपील कर आगामी 25 नवम्बर को कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतो से विजय बनाने का निवेदन किया। इस दौरान नगर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गेरा, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाशचन्द जैन, महामंत्री हरिऔम गौड़, बनवारी शर्मा, पार्षद कपिल यादव, रितेश शर्मा, सत्यनारायण मीणा, गोविन्द तिवारी, विधानसभा विस्तारक जगदीश मेघवंशी, उपाध्यक्ष परमानन्द साहु, कपिल तिवारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द माचल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र साहु, मोहन साहु, सुनील यादव, विनोद यादव, मनोज सुमन, गौरव सेन समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधुत विभाग पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधुत विभाग कार्यालय पंहुचकर छबड़ा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो में विधुत सामाग्री वितरण में किसानो को हो रही असुविधा के लिए ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया और अधिकारीयो को खरी खोटी सुनाई। भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस शासन मे विभाग द्वारा हो रहे व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ एवं विधुत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गेरा, महामंत्री हरिऔम गौड़, पार्षद विपिन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन साहु, एससी मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द माचल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोरसिंह गुर्जर, कपिल तिवारी, गौरव सेन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।