बारां, 16 जनवरी। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत हेलीपेड निर्माण के लिए ग्राम बटावदा की आराजी ख.न. 27 रकबा 3.07 है० भूमि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा आवंटन हेतु मांग पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार बारां की अनुशंषा पर तथा शासन उप सचिव राजस्व (ग्रुप- 3 ) विभाग, जयपुर से जारी राज्य स्वीकृति की पालना में ग्राम बटावदा, ग्राम पंचायत बटावदा तहसील बारां की आराजी ख.न. 27 रकबा 3.07 है0 में से 1.60 है० (नवीन ख.न. 1468/27 रकबा 1.60 है0 किस्म गै०मु० बीहड़) भूमि हेलीपैड निर्माण हेतु आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
स्टेडीयम के निर्माण हेतु भूमि आवंटित
बारां, 16 जनवरी। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिला खेल अधिकारी, जिला खेलकुद प्रशिक्षण केन्द्र) द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2024-25 मे घोषित व्दम क्पेजतपबज व्दम ैचवतज के अन्तर्गत खेल अकादमी, स्टेडीयम के निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार बारां की अनुशंषा पर ग्राम कलमण्डा ग्राम पंचायत-कलमण्डा तहसील बारां की आराजी ख.न. 387 रकबा 7.14 80 में से 4.68 है0 (नवीन खसरा नम्बर 2229/387 रकबा 4.88 है0) एवं खसरा नम्बर 200 रकबा 7.27 है0 में से 4.00 है0 (नवीन ख.न. 2227/ 200 कुल रकबा 4.00 है0) कुल किता 2 कुल रकबा 8.68 भूमि खेल अकादमी, स्टेडीयम के निर्माण हेतु आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण हेतु भूमि आवंटित
बारां, 16 जनवरी। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर न खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी छबड़ा द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र पचपाड़ा हेतु भूमि की मांग पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, छबड़ा की पर ग्राम बालापुरा की आराजी ख०न० 188 रकबा 15.6419 है0 में से 0.1011 है० भूमि उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भवन निर्माण हेतु आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।