
बारां 14 जनवरी। मंकर संक्रांति के उपलक्ष में न्यू वर्मा स्कूल की लंका कॉलोनी स्थित शाखा में बच्चों की काइट मेकिंग व डेकोरेशन कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से रंगबिरंगी पतंगे बनाई गई। प्रधानाचार्य अंजू पंकज ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 बच्चों ने भाग लिया। बच्चे पंतग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री साथ में लाए। पतंग बनाने के बाद में उनमें आकर्षक पेंटिंग भी की। पहले समूह में बच्चों ने पतंगें बनाई। वहीं दूसरे समूह ने पतंगे सजाई। काइट मेकिंग में प्रथम स्थान अंकुश प्रजापति, द्वितीय स्थान वंश तंवर व तृतीय स्थान हर्षिता ने प्राप्त किया। जबकि काइट डेकोरेशन में प्रथम स्थान हार्दिक शर्मा व निशांत, द्वितीय स्थान सौरभ व तृतीय स्थान जय ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक राजेश पंकज ने बच्चों को चाइनीज मांझे के दुष्परिणाम बताए तथा सादा माझे से पतंग उड़ाने का संकल्प दिलाया। साथ ही कहा कि बच्चों को हर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे उनमें सीखने व समझने की क्षमता का विकास होता है। वरिष्ठ अध्यापक नवल किशोर यादव व शिक्षिका प्रियंका मीणा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।













