सकल सेन समाज छबड़ा के तत्वाधान में भारत रत्न जननायक कपूरी जी ठाकुर की 101 वीं जयंती स्थानीय सेन समाज मंदिर छबड़ा में समाज की अध्यक्ष दामोदर सेन की अध्यक्षता में संपन्न ही जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नीरज सेन ने भाग लिया। जयंती समारोह में समाज अध्यक्ष दामोदर सेन ने कपूरी जी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी प्रकाश डाला तथा बताया कि भारत रत्न कर्पूरी जी ठाकुर ने सेन समाज के छोटे कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए भारत के सबसे बड़े राज्य बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में श्रेष्ठ शासन संचालन किया तथा समाज के गरीबी वह वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कई सार्थक प्रयास किए। जयंती समारोह में समाज के गणमान्य नागरिक गिरजा शंकर ,हरिओम आमेरिया,गोलु सरोया ,रामविलास, अशोक केलवा, हंसराज, दिनेश बिशनखेडा, विष्णु, लखन, बबलू चावलखेडी, सुरेश सरोया ने भाग लिया।