भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने षीर्श नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय भाजपा कार्यालय पर प्रदेश प्रतिनिधि हिम्मतसिंह सिंघवी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर हिम्मतसिंह सिंघवी ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बडी पार्टी है और सरकार द्वारा विभिन्न योजनाऐ संचालित की जा रही है कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को जन-जन तक पंहुचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कार्य है इन योजनाओ का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना कार्यकर्ता का उद्देष है, साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने अपने घरो पर भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लगाने की बात कही। इस दौरान नगर मण्डल अध्यक्ष भुपेन्द्र सुमन, सेमली मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद नागर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल नागर, शंकरलाल सुमन, एससी मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द माचल, बूथ अध्यक्ष मनोज सुमन, कमल यादव, आकाश मीणा, भगवान नागर, पूर्व सरपंच शिवचरण मीणा, राजमल मीणा, देवकिशन गुर्जर, विक्की मित्तल, मनोज नागर, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments 1