परम वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी व अखण्ड दीपक की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 की सफलता के लिए गायत्री शक्तिपीठ छबड़ा पर 15/6/2025 रविवार से प्रत्येक रविवार को प्रातः 7 बजे से सामूहिक साधना व 8 बजे से हवन यज्ञ किया जाता है। दिनांक 13/7/2025 को साधना में ट्रस्टी छीतरलाल गुर्जर, गंगाधर मोर्या,प्रीतम सिंह मेहता, रामचरण प्रजापत छोटा,रामचरण प्रजापत बड़ा, गणेशराम मीणा सीताराम चन्देल,राधेश्याम मालव, प्रकाशचंद गुर्जर,चम्पालल प्रजापत, नवलकिशोर प्रजापत,मांगीलाल, हरिचरण सेन, रघुवीर रावल,कन्हैयालाल प्रजापत, रामदयाल मालव, राजेन्द्र प्रसाद ओझा , केशव ओझा, राजेश्वरी देवी, मिथलेश बाई ओझा आदि परिजनों ने गायत्री शक्तिपीठ पर साधना कक्ष में 1 घंटा गायत्री महामंत्र का जाप किया तत्पश्चात हवन यज्ञ किया, गायत्री शक्तिपीठ छबड़ा के ट्रस्टी छीतरलाल गुर्जर ने बताया कि यह साधना प्रत्येक रविवार को परमं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा व अखण्ड दीपक की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 तक कि जायेगी। इस साधना में कोई भी व्यक्ति एक घंटे की साधना करना चाहते हैं
वह गायत्री शक्तिपीठ छबड़ा पर प्रत्येक रविवार को सामूहिक साधना में आकर कर सकते हैं।