शोक संदेश 💐
स्टेट हाईवे-51 पर मंडोला के पास कल देर शाम हुआ सड़क हादसा छबड़ा क्षेत्र के लिए गहरा सदमा लेकर आया
। कोटा से लौटते समय छबड़ा निवासी श्री सतीश शर्मा पवन शर्मा एवं परिवार के सदस्यों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।इस दर्दनाक हादसे में परिवार की आदरणीय
श्रीमती मुन्नी देवी शर्मा
तथा उनकी पोती
कामिनी शर्मा
का असामयिक निधन हो गया।
आज दादी और पोती की अर्थी एक साथ उठने से पूरा इलाका शोक, पीड़ा और स्तब्धता में डूब गया। दोनों के बीच अपार प्रेम था, और उनका यूँ साथ में संसार छोड़ देना हृदय को झकझोर देने वाला है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
घायल परिवार के अन्य सदस्यों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम सब प्रार्थना करते हैं।छबड़ा विधायक श्री प्रताप सिंह सिंघवी जी ने दुरभाष पर चिकित्सकों व परिजनों से हादसे की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
ॐ शांति 🙏












