

हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब छबड़ा द्वारा आयोजित 16वीं ओपन लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच हुए क्लब प्रवक्ता पूर्व पार्षद खालिद राणा ने बताया कि पहला मैच कैप्टन एकेडमी और ओएस सीसी कोटा के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन अकेडमी ने निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट होकर 181 रन बनाए बल्लेबाज तुषार जोशी ने 77 रन बनाए तथा नंदू ने 42 रनो का योगदान दिया कोटा के सलीम ने तीन तथा रिजवान ने तीन विकेट लिए जवाब में ओएससीसी कोटा 182 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 110 बनाकर ऑल आउट हो गई कैप्टन एकेडमी ने 70 रनो से मैच जीता तथा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई मैन ऑफ द मैच तुषार जोशी रहे
दूसरा मैच झालावाड़ फाइटर तथा नमन आगरा क्लब के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झालावाड़ फाइटर ने निर्धारित 18 ओवर में पूरी टीम ऑल आउट होकर 131 रन बनाए बल्लेबाज अंकित ने 32 रन बनाए तथा तनिष्क ने 28 रन का योगदान दिया गेंदबाज नमन तथा अनुज ने दो-दो विकेट लिए जवाब में 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नमक आगरा क्लब ने 15 ओवर में चार विकेट होकर 132 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया तथा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई आगरा के बल्लेबाज सत्या ने 46 तथा नदीम ने 20 रनों का योगदान दिया गेंदबाज तनिश ने दो विकेट लिए मैन ऑफ द मैच सत्या रहे
दोनों मैचों के मुख्य अतिथि राजेश भार्गव एडवोकेट गणेश भार्गव भंवर कुशवाह रामस्वरूप लोधा लेखाकार मनीष नामदेव संदीप सोलंकी एडवोकेट पुरुषोत्तम गौतम पटवारी राशिद खान आदि थे अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष शफीक पठान पूर्व पार्षद खालिद राणा त्रिलोक मीणा सोहनलाल मीना रतन राजपुरोहित अंसार अहमद जुबेर खान आदि ने किया अंपायरिंग राजा खान जावेद टेलर आशीष खारोल ने की स्कोरिंग सोहेल आजाद एवं जौंटी ने की कमेंट्री आजाद मीणा रामकरण मीणा मुकेश सेन डॉक्टर ताहिर खान ने की














