



हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 16वीं लेदर बॉल ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कैप्टन अकेडमी क्लब ने तक्षवी इलेवन आगरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया क्लब प्रवक्ता पूर्व पार्षद खालिद राणा ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन अकेडमी क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 185 रन बनाए नक्षत्र 50 तथा नंदू ने 40 रनो का योगदान दिया फैजान ने तीन विकेट लिए जवाब में तक्ष्वी आगरा 186 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 136 रनों पर ऑल आउट हो गई जतिन ने 32 तथा तरुण ने 31 रनों का योगदान दिया गेंदबाज सोमेश ने चार तथा स्वपनिल ने 2 विकेट लिए कैप्टन अकेडमी क्लब ने 49 रनो से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई मैन ऑफ द मैच सोमेश रहे जिन्होंने चार ओवर में 20 रन देख 4 विकेट लिए
मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत सिंह सिंहवी जी नितेश यादव कमल यादव भंवर जी कुशवाह फरीद भाई वेल्डर गौरव सेन आदि थे अतिथियों का स्वागत कप्तान शफीक पठान मोनू मंजर अंसार अहमद रिजवान सर अरविंद गुर्जर हादी खान आदि ने किया
स्कोरिंग आजाद सोहेल तौसीफ खान ने की कोमेंट्री डॉक्टर ताहिर खान आर के मीणा आजाद मीणा मुकेश सेन ने की अंपायरिंग टीपू ईरानी अर्जुन ने की
कल प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल राज जोगी क्लब बनाम इंद्रा देवी सिसोदिया के मध्य खेला जाएगा














