





*आज छबड़ा विधानसभा क्षेत्र के हरनावदा शाहजी मण्डल में माननीय विधायक श्री प्रताप सिंह सिंघवी के मुख्य आतिथ्य में लगभग 50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण संपन्न हुआ। क्षेत्रवासियों की* *बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए सड़क, पुलिया एवं अटल पथ जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।*
*कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु—*
*सहजनपुर रोड पर बालाजी घाटा पुलिया*
*– 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिया का लोकार्पण।*
*पाटड़ी व धावड़ा झिरी में MST निर्माण*
*– जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य का शिलान्यास।*
*हरनावदा शाहजी में अटल पथ एवं बड़ी पुलिया*
*– 2 करोड़ की लागत से अटल पथ का शिलान्यास।*
*– कलमोदिया वाया हरनावदा शाहजी–मनोहरथाना रोड पर 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया का शिलान्यास।*
*सारथल से गणेशपुरा सड़क निर्माण*
*– 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से रोड निर्माण का शिलान्यास।*
*हरनावदा शाहजी–चान्दबर्डी–छीपाबड़ौद मार्ग*
*– 32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुख्य सड़क मार्ग का शिलान्यास।*
*इस अवसर पर विधायक श्री सिंघवी ने कहा कि छबड़ा विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेहतर सड़कें, मजबूत पुल और आधारभूत ढाँचा क्षेत्र की प्रगति को नई गति देंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।*
@बल्लूg















