*
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वादान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बारा जिले के विभिन्न राजकीय और निजी विद्यालयों में आयोजित करवाई गई थी इस परीक्षा में कक्षा पांच से बारहवीं तक के 23000 अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। मूल्यांकन के पश्चात जारी परिणाम में प्रत्येक कक्षा में ब्लॉक टॉपर विद्यार्थियों का तथा सम्पूर्ण जिलें में जिला टोपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह एक भव्य कार्यक्रम के रूप में दिनांक 22-03-26 रविवार को धर्मादा धर्मशाला, बारां में सम्पन्न हुआ समारोह के मुख्य अतिथि शांतिकुंज के प्रतिनिधि प्रभाशंकर दुबे, हेमराज पांचाल रहे अध्यक्षता समाज सेवी आनन्द गर्ग ने की तथा बारों जिले के सभी गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मान किया गया। गायत्री परिवार छबड़ा के मीडिया प्रभारी रामचरण प्रजापति ने बताया कि छबड़ा क्षेत्र से कक्षा टॉपर्स को सम्मानित किया गया तथा जिला टोपर में कक्षा 12 से सफलता शिक्षण संस्थान छात्रा हेमलता नागर तथा कक्षा 6 की बालिका इलियाना मंसूरी को सम्मानित किया गया । छबड़ा ‘ब्लॉक टॉपर्स में कक्षा 8 से सीनीयर सेकेण्डरी स्कूल बापचा की छात्रा रजनी, कक्षा 10 से सरस्वती स्कूल की छात्रा नैना शर्मा, कक्षा 9 में सीनीयर सेकेण्डरी स्कूल गोड़ियाचारण का छात्र ऋषिकेष मीणा,माँ भारती स्कूल की छात्रा एकांशी सिंघल, कक्षा सातवी में पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपारेल की छात्रा किरण तथा कक्षा पांचवीं में उच्च प्राथमिक विद्यालय विशनखेड़ा चैना की छात्रा विनिता गुर्जर को सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में गायत्री शक्ति पीठ छबड़ा से मुख्य प्रबन्धक ट्रस्टी छीतर लाल गुर्जर, ट्रस्टी प्रीतम सिंह मेहता, संस्कति ज्ञान परीक्षा ब्लॉक प्रभारी रघुवीर रावल तथा राजेन्द्र ओझां आदि कार्यक्रम में समान किया हुआ














