
छबड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु की तीव्रता को देखते हुए नगरपालिका छबड़ा द्वारा कस्बे के विभिन्न प्रमुख स्थानों अंबेडकर सर्किल, आजाद सर्किल, चिल्ड्रन पार्क, नगर पालिका परिसर, छबड़ा चिकित्सालय, यादव मोहल्ला स्थित मंदिर के पास तथा पुराने छबड़ा ढपोला पर आमजन के लिए शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। इस पहल से भीषण गर्मी में नागरिकों को राहत मिल रही है।
आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु अनेक विकास कार्य संपादित एवं प्रगतिरत हैं। राजकीय चिकित्सालय छबड़ा, चावलखेड़ी चौराहा, खांखरा चौराहा, माली मुक्तिधाम तिराहा, कटीखंडी तिराहा, गुगौर रोड वेयरहाउस के समीप तथा सालपुरा बस स्टैंड पर लगभग 45 लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं, जिससे रात्रिकालीन आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।
छबड़ा स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 38 लाख रुपये की लागत से लाइट पोल स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। साथ ही, खिलाड़ियों एवं मैदान के लिए पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
नगर विकास के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनमें सालपुरा बस स्टैंड के समीप 20 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण, ईदगाह चौराहा के दोनों ओर 40 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण, धरनावदा रोड पर 20 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण, कॉलेज रोड पर 50 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण तथा चिल्ड्रन पार्क से मुक्तिधाम तक 20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, सालपुरा रोड स्थित हनुमान वाटिका में 20 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है।
वर्तमान में धरनावदा चौराहा पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत से डिवाइडर एवं इंटरलॉकिंग का कार्य तथा मुक्तिधाम में 20 लाख रुपये की लागत से कक्ष निर्माण एवं टाइल्स लगाने का कार्य प्रगति पर है।
इन सभी विकास कार्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के आमजन ने विधायक सिंघवी के प्रति आभार व्यक्त किया है।















