असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत मिला है। इस जीत का जश्न छबड़ा स्थित स्थानीय भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने एक-दूसरे को जीत की बधाई भी दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी सदस्य सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।














