देवरी में शुरू 
देवरी, शाहाबाद – विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर, देवरी में शिशु वाटिका का विद्यारंभ संस्कार 20 मई बुधवार को प्रातः 8:30 बजे गोयल साहब के बाड़े में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय एवं स्थानीय समिति द्वारा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। विद्या भारती के जिला मंत्री अशोक योगी ने बताया कि विद्यारंभ संस्कार भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसके माध्यम से नन्हे बालकों के जीवन में शिक्षा के प्रथम चरण का शुभारंभ किया जाता है। यह संस्कार बच्चों में ज्ञान, अनुशासन एवं संस्कारों के बीज रोपित करने का पावन अवसर होता है।स्थानीय समिति के अध्यक्ष राजकुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्या आरंभ संस्कार के अंतर्गत नव प्रवेशित शिशु छात्रों का पाटी पूजन एवं हवन का कार्यक्रम होगा।कार्यक्रम को संस्कारमय बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।उन्होंने आग्रह किया कि अपने नन्हे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत हेतु कार्यक्रम में में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं। यह जानकारी समिति के प्रचार प्रमुख नीलू कुमार मेहता द्वारा दी गई।












