


छबड़ा
एंकर . भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से छबड़ा नगर पालिका द्वारा आजाद चौक स्थित सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं, ठेला चालकों, मजदूरों एवं राहगीरों के लिए निशुल्क ठंडे नींबू पानी और शिकंजी की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा नेता राहुल सिंधवी एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संदीप गहलोत ने आमजन को शिकंजी पिलाकर किया। इस दौरान लोगों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।
नगर पालिका की इस जनहितकारी पहल की आमजन एवं व्यापारियों ने सराहना की। मंडी व्यापारियों ने स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर अधिशासी अधिकारी संदीप गहलोत का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन, महामंत्री सुनील तेजस्वी, गोविंद तिवारी, गौरव सेन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।












