महिला कृषक भ्रमण दल रवाना
बारां, 17 जनवरी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत अन्तर्राज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल को 17 से 23 जनवरी 2022 तक राजस्थान व गुजरात राज्य के लिये झण्डी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण दल में 40 महिला कृषक है। भ्रमण दल के प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी चन्द्रप्रकाश गुजर व रविन्द्र कुमार नागर को साथ भेजा गया है। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि अतीश कुमार शर्मा ने महिला कृषकों को भ्रमण के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। भ्रमण दल महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान आनन्द ,राष्ट्रीय मूंगफली अनुसंधान केन्द्र जुनागढ़, दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय बनासकाटा, कृषि विश्वविद्यालय नवसारी में खेती, बागवानी व पशुपालन संबंधित नईं जानकारी प्राप्त कर 23 जनवरी 2022 को बारां पहंुचेगा।