भाजपा नगर महामंत्री हरिऔम
गौड ने बताया कि छबडा के लोकप्रिय विधायक प्रतापसिंह जी सिंघवी के अथक प्रयासो से बजट घोषणा मे छबडा थर्मल पाॅवर प्लांट मे 660-660 मेघावाट की दो इकाईयां, छबडा मे कन्या महाविधालय, तथा सावित्रि बाई फूले छात्रावास, नवीन अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास, ग्राम पाली मे नवीन पुलिस थाना एवं बंजारी मे उप स्वास्थ्य केन्द्र के स्वीकृत होने के बाद दिनांक 1 अप्रैल 2022 शुक्रवार को छबडा आगमन पर विधायक प्रतापसिंह जी सिंघवी का छबडा नगर एवं देहात के भाजपा कायकर्ताओ एवं आमजन के द्वारा दिन के 1.30 बजे अम्बेडकर सर्किल छबडा पर भव्य स्वागत कर दिन के 2 बजे पंचायत समिति परिसर मे आम सभा को संबोधित करेगे। अतः भाजपा के समस्त पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व कार्यकारीणी सदस्य, जनप्रतिनिधि समय पर अम्बेडकर सर्किल छबडा पहुंचे।