आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें कार्यकर्ताओ ने बताया कि छबडा छीपाबडौद क्षेत्र में बाढ व अतिवृष्टि से पूर्व में क्षेत्र की हजारो बीघा फसल को भारी नुकसान पंहुचा कुछ बची खुची किसानो की फसलो को दिनांक 7.10.2022 को होने वाली अतिवृष्टि ने किसानो की कटी व खडी फसल को पूर्णतया नष्ट कर दिया है, जिसके कारण क्षेत्र का किसान पूरी तरह टूट गया है तथा उसके आगे अगली बुआई एवं परिवार के पालन पोषण की गंभीर समस्या खडी हो गई है परन्तु राजस्थान की कुंभकरणीय नींद में सोई अशोक गहलोत सरकार किसानो की इस विपत्ती में भी किसी प्रकार की सुध बुध नही ले रही है। किसानो को हुए नुकसान के संबंध में पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी छबडा छीपाबडौद द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जा चुका है। क्षेत्रीय विधायक प्रतापसिंह सिंघवी द्वारा भी मुख्यमंत्री एवं जिला कलक्टर को पत्र प्रेषित कर छबडा क्षेत्र मे किसानो की फसल में हुए नुकसान से अवगत कराकर मुआवजे की मांग की थी आज भी विधायक सिंघवी द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री को क्षेत्र मे हुई फसल के नुकसान के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से दिनांक 7.10.2022 की अतिवृष्टि से फसलो में हुए नुकसान से अवगत कराते हुए किसानो को अतिशीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य हिम्मतसिंह सिंघवी, देहात मण्डल अध्यक्ष अशोक गौड, बापचा मण्डल अध्यक्ष उदयसिंह लोधा, नगर अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गेरा, प्रधान हरिऔम नागर, महामंत्री हरिऔम गौड, पूर्व पालिका अध्यक्ष भंवरलाल वर्मा, पूर्व देहात अध्यक्ष निरंजन शर्मा, पार्षद मनमोहन सेन, नवल शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष नरेकी बुनकर, पूर्व पार्षद महावीर सुमन, धीरज प्रजापत, जिला परिषद सदस्य फूलसिंह मीणा, मंत्री हरिश पाठक, पूर्व सरपंच नवल शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द तिवारी, गोविन्द माचल, सुन्दरलाल गाडरी, कमलसिंह गुर्जर, रामप्रसाद नागर, निरंजन गुर्जर, लड्डू मीणा, रमेशचंद गाडरी, गजानन्द मीणा, रामस्वरूप मीणा, भगवान नागर, विकास गौतम, बलराम साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।